Friday, May 15, 2026
39 C
Raipur

Joint Current Portal : सुकमा में ‘युक्त धारा पोर्टल’ से स्वीकृत होंगे मनरेगा के कार्य, पारदर्शिता और जीआईएस आधारित प्लानिंग शुरू

Joint Current Portal : सुकमा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्ययोजना तैयार करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। अब सुकमा जिले में शासन के निर्देशानुसार ‘युक्त धारा पोर्टल’ के माध्यम से जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित ग्राम पंचायत प्लान की एंट्री की जा रही है।

Joint Current Portal : जीआईएस आधारित कार्ययोजना तैयार

कलेक्टर देवेश ध्रुव के निर्देशानुसार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में, सुकमा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत का कार्ययोजना ‘युक्त धारा पोर्टल’ से तैयार किया जा रहा है। जिले की तीनों जनपद पंचायतों—कोंटा, छिंगदढ़ और सुकमा—में प्राथमिकता के कार्यों को पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Joint Current Portal : कृषि और जल संरक्षण को प्राथमिकता

इस नई व्यवस्था में कार्ययोजना को तैयार करते समय 60 प्रतिशत कार्य कृषि से संबंधित और 30 प्रतिशत कार्य जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से शामिल किया गया है। इसके अलावा, ग्रामीणों की मांग के अनुसार डबरी, बकरी शेड, सुअर शेड और तालाब आदि कार्यों को भी प्रमुखता से कार्ययोजना में लिया गया है।

Joint Current Portal : अत्याधुनिक तकनीक से कार्यों का चयन

योजना में पारदर्शिता और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। ‘युक्त धारा पोर्टल’ के माध्यम से लिए जाने वाले परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया जा रहा है। CLART APP जैसी आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्यों का चयन स्थल की उपयुक्तता के अनुसार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा तैयार कार्ययोजना के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल में अक्षांश (Latitude) एवं देशांतर (Longitude) के साथ एंट्री की गई है।

Joint Current Portal : पारदर्शिता और त्वरित स्वीकृति सुनिश्चित

यह नई व्यवस्था लोगों की सुविधा के लिए लागू की गई है। वर्ष 2026-27 से जो भी कार्य पंचायतों में प्रारंभ होंगे, वे पोर्टल में एंट्री के प्राथमिकता क्रम में ही होंगे। सभी कार्यों की अक्षांश और देशांतर की एंट्री इसलिए भी की जा रही है ताकि भविष्य में उनमें अभिसरण (Convergence) के माध्यम से अन्य विभागों के कार्यों को जोड़कर परिसंपत्तियों को और मजबूत किया जा सके और पारदर्शिता बनी रहे। भविष्य में ग्राम पंचायत में होने वाले सभी कार्यों को 02 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभा से अनुमोदन कराकर ‘युक्त धारा पोर्टल’ में एंट्री के उपरांत ही स्वीकृत किया जाएगा। ‘युक्त धारा पोर्टल’ के माध्यम से लेबर बजट 2026-27 के लिए प्लानिंग किए गए कार्यों को 01 अप्रैल 2026 से स्वीकृति प्रदान की जाएगी, जिससे त्वरित स्वीकृति में सहायता मिलेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories