Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Suicide News : 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा “Sorry all of you”

Suicide News : गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के गिरसूल के आश्रित ग्राम बागगोडा में 27 वर्षीय यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर NH-130 के किनारे एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। घटना से गांव में मातम पसरा है।

Suicide News : यशवंत ने दोपहर 12:19 बजे व्हाट्सऐप स्टेटस में “Sorry all of you” लिखकर आखिरी संदेश छोड़ा था। करीब तीन घंटे बाद उसका शव देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी गहरे मानसिक तनाव में था।

Suicide News : ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि घटना स्थल से पंचनामा, मोबाइल स्टेटस, कॉल डिटेल, पेड़ और जमीन के निशानों सहित सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Suicide News : घर में छह साल पहले पिता की मौत हो चुकी थी और यशवंत ही परिवार का सहारा था। पीछे मां और चार बहनें हैं जो घटना के बाद से सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच जारी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories