MP NSUI Youth Congress Protest: भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के दौरे पर सियासी बवाल, युवक कांग्रेस और NSUI के नेता हिरासत में

Anuj Nirala

MP NSUI Youth Congress Protest: भोपाल | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने भोपाल पहुंचे थे। उनके दौरे के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसी बीच नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी।

MP NSUI Youth Congress Protest: प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए भोपाल पुलिस ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी। युवक कांग्रेस के भोपाल शहर अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार को उनके निवास से ही हिरासत में ले लिया गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) के आसपास मौजूद कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

READ MORE: Indore Crime Branch Action: इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई 10.50 लाख की ब्राउन शुगर मामले का फरार आरोपी इमरान सकरिया गिरफ्तार

NSUI के पदाधिकारियों को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

MP NSUI Youth Congress Protest: पुलिस की कार्रवाई केवल युवक कांग्रेस तक सीमित नहीं रही। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और संगठन के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया को भी हिरासत में लिया गया। सभी नेताओं को टीटी नगर थाना ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

NEET पेपर लीक को लेकर लगातार जारी है विरोध

MP NSUI Youth Congress Protest: देशभर में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्र संगठनों और विपक्षी दलों का विरोध जारी है। एनएसयूआई और युवक कांग्रेस लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भोपाल में भी इसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की गई थी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला

MP NSUI Youth Congress Protest: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के दौरे और सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं ने परीक्षा प्रणाली पर भरोसा किया था, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने उस विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है।

MP NSUI Youth Congress Protest: सिंघार ने मऊगंज की छात्रा आकांक्षा की मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

READ MORE: MP TET Exam 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जुलाई-अगस्त में हो सकती है परीक्षा, डेढ़ लाख शिक्षकों की बढ़ी टेंशन

MP NSUI Youth Congress Protest: उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। देश का युवा जवाब चाहता है और सरकार को उनकी भावनाओं को समझना होगा।

सियासी घमासान तेज होने के आसार

MP NSUI Youth Congress Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं की हिरासत के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बता रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *