Monday, August 24, 2026
Home Raipur नाइटलाइफ पर सख्ती, SSP ने क्लब ऑफर्स को बताया खतरनाक

नाइटलाइफ पर सख्ती, SSP ने क्लब ऑफर्स को बताया खतरनाक

नाइटलाइफ पर सख्ती, SSP ने क्लब ऑफर्स को बताया खतरनाक
नाइटलाइफ पर सख्ती, SSP ने क्लब ऑफर्स को बताया खतरनाक

रायपुर: राजधानी रायपुर में अब नाइट क्लब्स और बार महिलाओं को फ्री एंट्री और फ्री शॉट्स जैसी सुविधाएं नहीं दे पाएंगे। SSP लाल उमेंद सिंह ने क्लब संचालकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए इस तरह के प्रमोशनल ऑफर्स पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है।

यह निर्णय हाल ही में महादेव घाट में हुई एक घटना के बाद लिया गया है, जहां पार्टी के बाद कुछ युवतियां असामाजिक तत्वों से उलझ गई थीं। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई साफ देखी गई। जांच में सामने आया कि ये युवतियां विभिन्न जिलों से रायपुर पहुंची थीं और देर रात क्लब पार्टी में शामिल हुई थीं।

रायपुर में दर्जनों नाइट क्लब और रेस्टोरेंट्स युवाओं को आकर्षित करने के लिए महिलाओं के लिए विशेष ऑफर्स रखते हैं, जैसे वीकेंड्स पर फ्री एंट्री और फ्री ड्रिंक्स। लेकिन SSP ने साफ कहा है कि ये ऑफर्स न केवल भीड़ को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नशे की हालत में अपराध और विवाद की संभावना को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में अब सभी क्लबों को निर्देशित किया गया है कि वे इस तरह की योजनाओं को तुरंत बंद करें और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here