दिल्ली में आधी रात तूफानी कहर : जलभराव से सड़कें बनीं दरिया, कारें डूबीं, उड़ानों पर भी असर….

दिल्ली, 25 मई राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश ने कुछ ही घंटों में दिल्ली को अस्त-व्यस्त कर दिया। मिंटो रोड, दिल्ली कैंट जैसे निचले इलाकों में जलभराव इतना ज्यादा हुआ कि कारें पूरी तरह डूब गईं और लोग सड़कों पर फंसे नजर आए।

बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने कई पेड़ों को भी धराशायी कर दिया, जिससे यातायात और बाधित हुआ। एयरपोर्ट पर भी इसका असर पड़ा और कई उड़ानें देरी का शिकार हुईं।

इस मौसम ने एक बार फिर दिल्ली के जल निकासी सिस्टम की पोल खोल दी है। सड़कों पर पानी जमा होने से ऑफिस जाने वालों और रात में सफर कर रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और जरूरी सावधानियां बरतें।

यह तूफानी बारिश राजधानी के लिए सिर्फ मौसम नहीं, एक चेतावनी बनकर आई है – हर साल की तरह इस बार भी तैयारी अधूरी और जनता परेशान।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories