बरेली : जुमे की नमाज के बाद बरेली में ‘I Love Mohammad’ जुलूस के दौरान तीन जगहों पर हिंसक बवाल हुआ। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हुए। भीड़ ने धार्मिक नारे लगाते हुए तोड़फोड़ की और छतों से पत्थर फेंके।
मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय से इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील की थी। जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और ग्राउंड में प्रवेश करने की जिद पर अड़े। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पथराव और हिंसा भड़क गई। बरेली के बारादरी और प्रेमनगर क्षेत्रों में भी हिंसा हुई।
Read More : MP News : भोपाल में ‘I Love Mahakal’ कैंपेन की शुरुआत, जागृत हिंदू मंच ने लगाए पोस्टर
स्थानीय प्रशासन ने बाजार बंद कराए और मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि तौकीर रजा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष हैं और उन पर 2010 में बरेली में दंगा कराने का आरोप भी है।
Read More : Bhopal : पेपर लीक वीडियो पर राजनीति गरमाई, दिग्विजय के पोस्ट पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
यह विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर से 4 सितंबर को शुरू हुआ था, जब बारावफात जुलूस के दौरान कुछ समूहों ने ‘I Love Mohammad’ लिखा बैनर लगाया। इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने “I Love Mahadev/Mahakaal” जैसे बैनर लगाए। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।













