दतिया। दतिया जिले की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुछ दिन पूर्व स्वराज एजेंसी से चोरी किए गए ट्रैक्टर के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की यह वारदात शहर में चर्चा का विषय बनी हुई थी।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजाभैया जाटव और आदित्य जाटव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम खमरोली से चोरी किया गया स्वराज ट्रैक्टर बरामद कर लिया।
हालांकि, इस मामले का एक और आरोपी दिलीप यादव अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इस पूरी कार्रवाई को कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा के निर्देशन में अंजाम दिया गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर अंशुल अरोरा, प्र.आ. ब्रजमोहन उपाध्याय, रविंद्र यादव, गोविंद सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र यादव, तथा फिरोज खान सहित कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।











