Singrauli Electricity Bill Recovery Action: बिजली बिल बकायादारों पर  मिली अंतिम चेतावनी के बाद एक्शन, बकायादारों के प्रतिष्ठानों पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली (सुरेश पांडेय)। Nishaanebaz.com-Singrauli Electricity Bill Recovery Action: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर में बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बिल की राशि जमा न कराने वाले 5 बड़े बकायादारों के खिलाफ विभाग ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का करीब 3 लाख 94 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग की इस अचानक और कड़ी कार्रवाई से शहर के अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है।

तहसीलदार न्यायालय के आदेश के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग द्वारा संबंधित बकायादार उपभोक्ताओं को अपनी लंबित राशि जमा करने के लिए कई बार अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा राशि जमा कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई गई। इसके बाद विभाग ने मामले को कानूनी रूप से तहसीलदार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

न्यायालय से कुर्की का स्पष्ट आदेश प्राप्त होते ही विद्युत विभाग की विशेष टीम ने संबंधित 5 बकायादारों के आवासों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर कुर्की की सूचना (नोटिस) चस्पा कर दी।

सामान जब्त कर नीलामी करने की अंतिम चेतावनी

विद्युत विभाग ने संबंधित बकायादारों को कड़ा संदेश देते हुए अंतिम चेतावनी जारी की है कि यदि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने बकाया बिल की राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनकी चल-अचल संपत्ति और दुकान/घर का सामान जब्त कर सार्वजनिक नीलामी की कार्रवाई की जाएगी, ताकि बकाया राशि की भरपाई की जा सके।

वसूली अभियान आगे भी रहेगा जारी

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सिंगरौली के शहर अभियंता दिनकर दुबे ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिजली बिल की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता बार-बार ताकीद और चेतावनी के बाद भी अपने बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ ऐसी ही सख्त और दंडात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Read More : SEBI Project Jagruk MP: मध्य प्रदेश में सेबी चलाएगा ‘प्रोजेक्ट जागरूक’, युवाओं को फर्जी निवेश स्कीमों से बचाने के लिए बड़ा अभियान

विद्युत विभाग ने सिंगरौली के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा और किसी भी अप्रिय कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने बिजली बिलों का नियमित भुगतान करें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *