गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। Nishaanebaz.com-Raigarh Police Operation Clean Hunt: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और प्रभावी मॉनिटरिंग में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” (Operation Clean Hunt) के तहत पुलिस ने एक ही दिन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 फरार स्थायी वारंटियों को धर दबोचा है।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों की ताबड़तोड़ दबिश
पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों ने रणनीतिक तरीके से दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में लंबे समय से अदालत से फरार चल रहे कुल 15 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
विभिन्न थानों में पकड़े गए वारंटियों का विवरण इस प्रकार है:
-
थाना चक्रधरनगर: 05 स्थायी वारंटी
-
थाना खरसिया: 03 स्थायी वारंटी
-
थाना पूंजीपथरा: 02 स्थायी वारंटी
-
थाना कापू, कोतरारोड, धरमजयगढ़, पुसौर एवं चौकी खरसिया: प्रत्येक टीम द्वारा 1-1 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस मुख्यालय स्तर पर हो रही है अभियान की मॉनिटरिंग
इस विशेष अभियान की गंभीरता को देखते हुए इसकी मॉनिटरिंग सीधे पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) पुष्पेन्द्र बघेल के साथ-साथ जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के फरार वारंटियों की अद्यतन सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। इस दौरान मृत या जेल में निरूद्ध हो चुके वारंटियों के मामलों में नियमानुसार तामिली प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
चरणबद्ध रणनीति के तहत चल रही है तलाश
रायगढ़ पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए एक चरणबद्ध और वैज्ञानिक रणनीति अपनाई जा रही है। इसके तहत सबसे पहले संबंधित थाना क्षेत्र के स्थानीय फरार वारंटियों को टार्गेट किया जा रहा है, जिसके बाद जिले के अन्य थानों, राज्य के भीतर अन्य जिलों तथा आवश्यकता पड़ने पर राज्य के बाहर छिपे वारंटियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार किए गए 15 स्थायी वारंटियों की सूची:
-
विकास यादव (24 वर्ष), निवासी सिविल लाइन पुरानी बस्ती, खरसिया (चौकी खरसिया)
-
17 वर्षीय बालक, निवासी तुर्रापारा, थाना धरमजयगढ़
-
श्रीमती बिमला देवी महंत, निवासी शंकरपाली, थाना पुसौर
-
सुरेश कुमार पटेल, निवासी बरपाली, थाना कोतरारोड
-
लोकनाथ उर्फ विक्की तिवारी (23 वर्ष), निवासी लोधिया, थाना खरसिया
-
अशोक राठिया उर्फ ननकी (36 वर्ष), निवासी कुनकुनी, थाना खरसिया
-
अनिल नट (30 वर्ष), निवासी टिगतपुर
-
जनक राम खुटे (32 वर्ष), निवासी छुहीपाली, थाना चक्रधरनगर
-
सुरेश दास (36 वर्ष), निवासी मिठ्ठुमुड़ा, राजीव गांधी नगर, थाना जूटमिल
-
श्रीमती किरण साहू (25 वर्ष), निवासी पंजरी प्लांट, थाना चक्रधरनगर
-
राजा सोनी (23 वर्ष), निवासी राजीव नगर कोतरारोड, थाना सिटी कोतवाली
-
बलदेव दास महंत (22 वर्ष), निवासी III कॉलोनी, अंबेडकर आवास, थाना चक्रधरनगर
-
बंधन राम मांझी (21 वर्ष), निवासी चैनपुर सेमरटिकरा, थाना सीतापुर (सरगुजा)
-
गोविन्दा दिवाकर (23 वर्ष), निवासी सिंघल प्लांट कॉलोनी, थाना पूंजीपथरा
-
छोटेलाल यादव उर्फ भड्डू (22 वर्ष), निवासी लाखा, थाना सिटी कोतवाली
रायगढ़ पुलिस का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कानून की प्रक्रिया से बचकर लंबे समय तक फरार रहना किसी भी अपराधी के लिए आसान नहीं होगा। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत आगामी दिनों में भी यह विशेष अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और न्यायालयीन आदेशों के पालन में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रायगढ़ पुलिस की इस सघन कार्रवाई से अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के इस कदम से जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा का दायरा और अधिक मजबूत हुआ है।