Sports Festival : अमृत साहू/भाटापारा : सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा का समापन समारोह विकासखंड भाटापारा के एक निजी स्कूल में संपन्न हुआ। इस समापन समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।जिन्होंने विभिन्न विधाओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोच, पीटीआई, साहित्यकारों को शाल- श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।
READ MORE : Press Divash : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारों को बधाई-हेमंत वर्मा
Sports Festival : कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओ को सामने लाने के लिये पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन सभी सांसदीय क्षेत्रों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में लगभग 80 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है जिसमें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के करीब 33 हजार खिलाडी शामिल हैं।











