Friday, March 27, 2026
29.2 C
Raipur

SP Deepak Kumar Shukla : थानों की व्यवस्थाओं को हाईटेक बनाने की तैयारी; इछावर को ISO प्रमाणन दिलाने और नवीन थाना भवनों के लिए एसपी ने किया मुआयना

SP Deepak Kumar Shukla :सीहोर (सुनील शर्मा)। जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने भैरूंदा अनुभाग के विभिन्न थानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल थानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची, बल्कि निर्माणाधीन और प्रस्तावित विकास कार्यों का विस्तृत जायजा भी लिया।

इछावर को मिलेगा ISO का दर्जा भ्रमण की शुरुआत में एसपी इछावर थाने पहुँचे, जहाँ उन्होंने थाने को ISO 9001:2015 प्रमाणन दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने भवन के जीर्णोद्धार के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि थाने के वातावरण को ऐसा बनाया जाए जहाँ फरियादी खुद को सुरक्षित महसूस करें।

नए थाना भवनों के लिए भूमि मुआयना पुलिस अधीक्षक ने लाडकुई और गोपालपुर क्षेत्र में नवीन थाना भवनों के निर्माण की योजना पर भी कार्य किया। उन्होंने इसके लिए चिन्हित शासकीय भूमि का स्वयं मुआयना किया और संबंधित थाना प्रभारियों को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

बीएमओ से चर्चा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भैरूंदा प्रवास के दौरान एसपी ने बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) से सुरक्षा व्यवस्थाओं और समन्वय को लेकर चर्चा की। इसके उपरांत वे स्थानीय खेल परिसर पहुँचे, जहाँ खेल गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पारदर्शिता और रिकॉर्ड प्रबंधन पर जोर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि रिकॉर्ड प्रबंधन और मालखाना संचालन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता केवल अपराधों पर नियंत्रण नहीं, बल्कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित सेवाएं प्रदान करना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories