नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के परिवार में इस समय गहरा शोक छाया हुआ है। अभिनेता की दादी और तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्म का देर रात निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं और लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
Read News : National Heritage : रामसेतु को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चार हफ्ते में केंद्र को देना होगा जवाब
सूत्रों के अनुसार, बीती रात करीब 1:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल परिवार सदमे में है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी मायूसी का माहौल है।
आज होगा अंतिम संस्कार
अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार आज हैदराबाद के कोकापेट में किया जाएगा। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे श्रद्धांजलि देने परिवार के घर पहुंच रहे हैं।
फिल्मी सितारों ने शूटिंग की कैंसिल
निधन की खबर मिलते ही अल्लू अर्जुन ने मुंबई में चल रही डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं राम चरण ने भी अपनी फिल्म पेड्डी की शूटिंग कैंसिल कर दी है।
सूत्र बताते हैं कि पवन कल्याण और नागाबाबू फिलहाल शहर से बाहर हैं और वे कल परिवार से मिलने पहुंचेंगे।
फैंस भी गमगीन
अल्लू कनकारतन्म के निधन की खबर से फैंस भी बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि संदेश साझा किए जा रहे हैं। इंडस्ट्री के वरिष्ठ कलाकारों और प्रशंसकों ने इस कठिन समय में परिवार को हिम्मत और संवेदना देने की अपील की है।













