Friday, May 15, 2026
36.4 C
Raipur

Sonia Gandhi की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के प्रतिष्ठित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सुबह चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस की ओर से बयान नहीं

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह एक रूटीन मेडिकल चेकअप भी हो सकता है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भर्ती किया गया है।

पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं सोनिया गांधी

यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। इससे पहले जून महीने में उन्हें हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में नियमित जांच के लिए ले जाया गया था। उस दौरान भी उनकी हालत स्थिर बताई गई थी और जांच के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था।

Read More : Indore के भागीरथपुरा में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी! नेताओं की संभावित मौजूदगी के चलते प्रशासन अलर्ट

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं

बीते कुछ वर्षों से सोनिया गांधी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। इसी वजह से वह नियमित रूप से मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सीमित उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं।

कांग्रेस में सोनिया गांधी का राजनीतिक सफर

सोनिया गांधी ने 1997 में कोलकाता के कांग्रेस पूर्ण सत्र के दौरान औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया। 1998 में वह कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं, जब पार्टी आंतरिक संघर्ष और चुनावी हार के दौर से गुजर रही थी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने दो लगातार लोकसभा चुनाव जीते और 2000 के दशक में देश के 16 राज्यों में सत्ता संभाली।

पार्टी और समर्थकों में दुआओं का दौर

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की ओर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं। आने वाले समय में उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल या पार्टी की ओर से आधिकारिक अपडेट आने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories