Tuesday, March 17, 2026
32.1 C
Raipur

Singrauli News : सिंगरौली में कोल्ड ड्रिंक में पेट्रोल का सनसनीखेज आरोप, व्यापारी ने बताया साजिश का खेल; जांच में जुटा प्रशासन

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने व्यापारियों की सुरक्षा और विश्वास पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक किराना व्यापारी को सोची-समझी साजिश के तहत बदनाम करने और उससे धन ऐंठने की कोशिश की गई।

 

Singrauli News : मामला परसोना चौराहे पर स्थित पंकज स्टेशनरी का बताया जा रहा है, जहां एक ग्राहक ने कोल्ड ड्रिंक में पेट्रोल मिलने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

 

Singrauli News : हैरानी की बात यह भी है कि जिस पेट्रोल की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है, उसे लेकर यह आरोप लगाया गया कि उसे लगभग 50 रुपये में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर बेचा जा रहा था। हालांकि व्यापारी पक्ष ने इस आरोप को पूरी तरह साजिश करार दिया है।

व्यापारी मंडल के अध्यक्ष मनोज दुबे का कहना है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से व्यापारी को फंसाने और मोटी रकम वसूलने की कोशिश कर रहे थे। उनका आरोप है कि जिस कोल्ड ड्रिंक में पेट्रोल होने की बात कही जा रही है, उसमें खुद ही सिरिंज के माध्यम से पेट्रोल मिलाया गया और फिर हंगामा खड़ा किया गया।

 

Singrauli News : मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक का सैंपल जांच के लिए ले गए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कोल्ड ड्रिंक में पेट्रोल मिला था या नहीं।

Singrauli News : फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने व्यापारियों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, और साजिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Accident News : बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत और 12 से अधिक घायल

Accident News : हनुमानगढ़: मंगलवार सुबह रावतसर थाना क्षेत्र...

Cricket News: मोहम्मद रिजवान पर अहमद शहजाद का हमला, खराब फॉर्म पर उठाए सवाल

Cricket News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद...

Related Articles

Popular Categories