सिंगरौली: बैढ़न शहर के पुराना यातायात चौराहा और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने करीब 15 दिन पहले गड्डा खोदा, लेकिन उसे पाटने में अभी तक लापरवाही बरती जा रही है। यह गड्डा सड़क हादसे की संभावना को बढ़ा रहा है।
Read more : Singrauli News : सीकेडी माफियाओं ने जयंत साइलो के पास सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट, मामला दर्ज
यातायात प्रभारी निरीक्षक ने गुरूवार को स्थल का निरीक्षण किया और ठेकेदार को संदेश दिया कि खोदे गए गड्डों को तुरंत मरम्मत कराएं। शिकायत के अनुसार यह समस्या केवल एक जगह की नहीं है, बल्कि पूरे शहर और मोहल्लों में कई स्थानों पर ऐसे गड्डे पड़े हैं, जिनकी मरम्मत ठेकेदार कराना नहीं चाहता।
Read more : Delhi-NCR : प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले – ‘बैठकों से काम नहीं चलेगा, नतीजे दिखने चाहिए’
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है, ताकि सड़कों पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।











