Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli Nagar Nigam Action : बैंढन बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने की...

Singrauli Nagar Nigam Action : बैंढन बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई…

Singrauli Nagar Nigam Action
Singrauli Nagar Nigam Action

Singrauli Nagar Nigam Action : सिंगरौली | सिंगरौली नगर पालिका निगम ने सोमवार सुबह बैंढन बस स्टैंड इलाके में लगे सब्जी ठेलों और अनधिकृत दुकानों पर सख्त कार्रवाई की। लंबे समय से सड़क पर फैल रहे अतिक्रमण और जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कमिश्नर खुद मौके पर पहुंचीं और पूरी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

Singrauli Nagar Nigam Action : कमिश्नर ने सड़क घेरकर बैठे ठेलेवालों और दुकानदारों को हटवाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि दोबारा सड़क पर कब्ज़ा करने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम की ओर से दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान भी दिखाया गया ताकि व्यवस्थित रूप से दुकानें लग सकें और आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो।

READ MORE : Burhanpur News : 17 अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस…

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और बताया कि अतिक्रमण हटने से लंबे समय से लगने वाली जाम की समस्या से राहत मिली है। बैंढन बस स्टैंड क्षेत्र को जाम-मुक्त करने के लिए निगम की यह कार्रवाई बेहद जरूरी मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here