Tuesday, June 9, 2026
41.5 C
Raipur

Singrauli CHC Viral Video: सिंगरौली CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! डॉक्टर-नर्स गायब, गार्ड मरीजों को लगाता दिखा इंजेक्शन और ड्रिप

Singrauli CHC Viral Video: सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के सरई क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल का सुरक्षा गार्ड मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने का काम करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Singrauli CHC Viral Video: जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में अस्पताल के वार्ड के भीतर भर्ती मरीजों का उपचार अस्पताल का गार्ड करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस समय यह वीडियो बनाया गया, उस दौरान अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर दिखाई दिया और न ही कोई नर्स मरीजों की देखभाल करते नजर आई। ऐसे में मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी एक गार्ड के कंधों पर कैसे पहुंच गई, यह बड़ा सवाल बन गया है।

READ MORE: MP Global Pharma Hub: MP बनेगा ग्लोबल फार्मा हब पीथमपुर में 2000 करोड़ का निवेश, हेलियन ग्रुप लगाएगी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Singrauli CHC Viral Video: स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति बनी रहती है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि कई बार अस्पताल पहुंचने पर उन्हें समय पर चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं मिलतीं, जिसके कारण गंभीर मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Singrauli CHC Viral Video: वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की भी पोल खोल दी है। सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, वहीं सरई CHC से सामने आई यह तस्वीर जमीनी हकीकत को उजागर करती दिखाई दे रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के अलावा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इंजेक्शन लगाना या ड्रिप चढ़ाना मरीजों की जान के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।

Singrauli CHC Viral Video: घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में डॉक्टर और नर्स उपलब्ध नहीं हैं तो मरीजों की सुरक्षा और उपचार की जिम्मेदारी कौन निभाएगा।

Singrauli CHC Viral Video: फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की मांग तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

READ MORE: MP Crime: ग्वालियर के स्पा सेंटरों पर अचानक पहुंची पुलिस, कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप

Singrauli CHC Viral Video: अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories