Singrauli : बरगवां पुलिस ने 23 पेटी शराब के साथ स्कार्पियो वाहन किया जप्त

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली — सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गौरव पांडेय के मार्गदर्शन में थाना बरगवां प्रभारी निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब ले जा रहे स्कार्पियो वाहन को जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कार्पियो वाहन (क्र. CG12R0166) बेटहाडाड की तरफ से अवैध शराब लोड कर उज्जैनी की ओर जा रहा है। सूचना पर बरगवां पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को बेटहाडाड पुल के पास रोका। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Read More : Singrauli : शा. कन्या महाविद्यालय में बीएससी परीक्षा में फर्जीवाड़ा, कार्रवाई ठण्डे बस्ते में

पुलिस ने गवाहों के सामने वाहन का गेट खोलकर चेक किया। वाहन में अत्यधिक मात्रा में शराब मिली — देशी प्लेन शराब 15 पेटी, अंग्रेजी गोवा व्हिस्की 5 पेटी और पावर केन वियर 3 पेटी, कुल 23 पेटियां। मौके पर शराब को गिनकर पंचनामा तैयार किया गया।

प्रथम दृष्टया वाहन में अवैध शराब लोड करने और परिवहन करने के मामले में चालक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया। कुल शराब की मात्रा 216 लीटर और कीमत लगभग 98,000 रुपये थी। वाहन की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई। शराब और स्कार्पियो दोनों पुलिस ने जब्त कर कब्जे में ले लिए। इस मामले में थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 549/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Read More : MP News : बालाजी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, आयुष्मान घोटाले की खुली पोल

इस कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, सउनि विशेषर प्रसाद साकेत, प्रआर. फूल सिंह सुरेन्द्र भुजवा और आर. औरीश गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *