Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur Police Success : शाजापुर: सलसलाई पुलिस ने पारदी गैंग के 4...

Shajapur Police Success : शाजापुर: सलसलाई पुलिस ने पारदी गैंग के 4 सदस्यों को दबोचा; चोरी का 27 लाख का माल बरामद

Shajapur Police Success : शाजापुर। जिले की सलसलाई पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय ‘पारदी गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 27 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह गैंग सूने मकानों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी।

एक महीने पहले हुई थी वारदात पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना 13 अप्रैल को ग्राम मंगलाज में हुई थी। यहाँ के निवासी रामदयाल पाटीदार जब अपने परिवार के साथ खेत पर गए थे, तभी पीछे से बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर और नकदी साफ कर दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

250 कैमरों की मदद से पकड़े गए शातिर इस अंधे कत्ल और चोरी के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पुराने अपराधियों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर कड़ियाँ जोड़ी गईं। अंततः 11 मई को पुलिस ने दबिश देकर सीहोर जिले के मुंदीखेड़ी निवासी साजन, समीना, मनोहर सिंह और संजा उर्फ संध्या बाई को गिरफ्तार कर लिया।

सराहनीय सफलता पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद कर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि इन आरोपियों से पूछताछ में क्षेत्र में हुई अन्य कई बड़ी चोरियों का खुलासा हो सकता है। इस बड़ी सफलता पर पुलिस प्रशासन ने टीम की सराहना की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here