Wednesday, February 25, 2026
30.6 C
Raipur

Shajapur News : शाजापुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिला से गैंगरेप, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज*

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर जिले में सोशल मीडिया पर दोस्ती की आड़ में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर मंडी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Shajapur News : जानकारी के मुताबिक, कालापीपल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला गुरुवार शाम उज्जैन जाने के लिए कालापीपल रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान उसे सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान वाले युवक रिंकू परमार, निवासी राम मंदिर रोड, शुजालपुर मंडी का फोन आया। रिंकू ने महिला से कहा कि वह स्टेशन के बाहर खड़ा है और उसे **सप्राइज़ बर्थडे पार्टी में शामिल होने चलने को कहा।

Shajapur News : रिंकू अपने दोस्त नरेंद्र कोली* के साथ बाइक पर महिला को लेकर शुजालपुर की ओर रवाना हुआ। रास्ते में उन्होंने मेहरखेड़ी रोड पर स्थित संतुष्टि ढाबे पर बाइक रोकी और वहां तीसरी मंजिल पर ले जाकर ढाबा संचालक *रामस्वरूप भिलाला ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी रिंकू और नरेंद्र महिला को अकोदिया रोड के पास नए बायपास के एक खेत में ले गए, जहां रिंकू ने दोबारा दुष्कर्म किया।

Shajapur News : रात में रिंकू के सो जाने पर महिला ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों रिंकू परमार, नरेंद्र कोली और रामस्वरूप भिलाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर- रंगवासा स्थित पीएस लैब पर छापा, 500 रिपोर्ट और दवाइयां जब्त

इंदौर: शहर के रंगवासा क्षेत्र में स्थित पीएस लैब...

M.P News : भोपाल में मेट्रो और मास्टर प्लान पर सियासी संग्राम, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

भोपाल: मध्य प्रदेश में इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजनाओं...

रायपुर : नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी...

मोदी सरकार का तगड़ा एक्शन! इन 5 OTT Apps पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : भारत सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Related Articles

Popular Categories