Shajapur News : शाजापुर /किशोर नाथ राजगुरु :शाजापुर जिले के गुलाना में गुरुवार दोपहर को एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर जिले के संजय राठौर नामक व्यक्ति का जमीन विवाद को लेकर एक मामला गुलाना तहसील में चल रहा है।
Shajapur News : इसी संबंध में संजय राठौर गुलाना तहसील में तारीख पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक तहसील परिसर के बाहर खड़ी की थी। जब वह तहसीलदार से चर्चा कर रहे थे, तब किसी ने उनकी बाइक चुरा ली।जब संजय वापस जाने के लिए बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं थी। मामले की जानकारी तहसीलदार ने चौकी प्रभारी को दी है।
Shajapur News : सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी तहसील परिसर से चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। तहसील के अंदर तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन बाहर कोई कैमरा नहीं है। इस कारण चोरों को पकड़ना मुश्किल हो रहा है।











