Shajapur News : बांग्लादेश के झंडे और बैनर सड़क पर बिछाकर पैरों से कुचले वाहन चलाए, बांग्लादेशियों को वापस उनके देश भेजने की भी मांग की

0
82
Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर /किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर में शनिवार शाम बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के झंडे और बैनर सड़क पर बिछाकर उन पर दोपहिया वाहन चलाए और लात मारकर अपना विरोध जताया।

 

Shajapur News : बैनरों पर ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ के लिखे नारे सड़कों पर लगाए

 

Shajapur News : शहर के चौक, बस स्टैंड और किला रोड सहित प्रमुख क्षेत्रों में यह प्रदर्शन हुआ। बिछाए गए बैनरों पर ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ जैसे नारे लिखे हुए थे। मनोज गवाली ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार अत्यंत निंदनीय हैं। इसी के विरोध में शनिवार शाम किला रोड से सर्व समाज के लोगों ने बाइक रैली निकाली, जिसका उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना था।

Shajapur News : प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश निवासी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की कथित हत्या का भी उल्लेख किया और इसे अमानवीय कृत्य बताया। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके साथ ही, प्रदर्शनकारियों ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को वापस उनके देश भेजने की भी मांग की।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here