Wednesday, June 24, 2026
33.8 C
Raipur

Shajapur Gulana SDM Building Scam : खबर का असर: गुलाना SDM कार्यालय में भ्रष्टाचार की ‘हरी चादर’ फटी; भोपाल से पहुँची राजस्व टीम, हाथ लगाते ही झड़ रहा प्लास्टर

Shajapur Gulana SDM Building Scam : शाजापुर/गुलाना (किशोर नाथ राजगुरु)। शाजापुर जिले के गुलाना में करोड़ों की लागत से तैयार हो रहे SDM कार्यालय भवन में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल का अब पर्दाफाश हो गया है। लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहने और निर्माण की घटिया गुणवत्ता को प्रमुखता से उजागर करने के बाद शासन स्तर पर ‘बड़ा असर’ देखने को मिला है। कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन आखिरकार जागा और भोपाल राजस्व आयुक्त की विशेष जांच टीम मंगलवार को मौके पर पहुँची। वहां निर्माण की जो भयावह तस्वीर सामने आई, उसे देख जांच अधिकारी भी दंग रह गए।

भ्रष्टाचार की लाइव तस्वीर: हाथ लगाते ही रेत बना प्लास्टर

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने जब नवनिर्मित दीवारों की करीब से जांच की, तो दावों की धज्जियाँ उड़ गईं। स्थिति इतनी बदतर थी कि:

  • मिट्टी जैसा निर्माण: दीवारों पर किया गया प्लास्टर किसी औजार की जरूरत के बिना, सिर्फ हाथ लगाने मात्र से चूरा होकर नीचे गिरने लगा। घटिया सामग्री के इस्तेमाल ने भवन की मजबूती पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

  • गहरी दरारें: भवन अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ है और इसकी दीवारों में अभी से ही गहरी दरारें दिखाई देने लगी हैं, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं।

ठेकेदार की शातिर चाल: ‘हरी नेट’ से छिपाने की कोशिश

जैसे ही राजस्व आयुक्त के निरीक्षण की भनक लगी, ठेकेदार ने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एक शातिर चाल चली। आनन-फानन में विवादित और दरार वाली दीवारों पर ‘हरी नेट’ (Green Net) लगवा दी गई। मकसद साफ था—मीडिया और अधिकारियों की नजरों से दरारों को ओझल करना। लेकिन प्रशासन की पैनी नजरों ने जाली के पीछे छिपे इस बड़े घोटाले को रंगे हाथों पकड़ लिया।

वीडियोग्राफी के साथ पुख्ता सबूत तैयार

भोपाल से आई टीम ने मौके पर गहन वीडियोग्राफी कराई है। हाथ से गिरते प्लास्टर और दीवारों की दरारों को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड किया गया है। यह वीडियो रिपोर्ट अब सीधे वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार और संबंधित इंजीनियरों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

जनता के टैक्स के पैसों से बन रहे इस महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में जिस स्तर की लापरवाही बरती गई है, वह ठेकेदार और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत की ओर स्पष्ट इशारा करती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories