Searching force : सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बिछाया, जिसमें ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में एक महिला कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया। इलाके में सुरक्षा बलों की सर्चिंग अभियान भी तेज कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे हुई, जब केरलापाल पुलिस थाने के अंतर्गत नए बने गोगुंडा शिविर से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल का संयुक्त दल एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकला हुआ था। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम में विस्फोट हुआ।
Searching force : घटना में घायल महिला कॉन्स्टेबल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेजा गया है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और नक्सलियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है।
सुरक्षा बलों ने कहा कि नक्सलियों की इस कायराना हरकत के बावजूद ऑपरेशन जारी रहेगा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।













