Searching force : डीआरजी और जिला बल की सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

VIKASH KHALKHO

Searching force : सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बिछाया, जिसमें ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में एक महिला कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया। इलाके में सुरक्षा बलों की सर्चिंग अभियान भी तेज कर दी गई है।छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, CRPF का जवान गंभीर  रूप से घायल - India TV Hindi

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे हुई, जब केरलापाल पुलिस थाने के अंतर्गत नए बने गोगुंडा शिविर से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल का संयुक्त दल एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकला हुआ था। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम में विस्फोट हुआ।

Searching force : घटना में घायल महिला कॉन्स्टेबल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेजा गया है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और नक्सलियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है।

सुरक्षा बलों ने कहा कि नक्सलियों की इस कायराना हरकत के बावजूद ऑपरेशन जारी रहेगा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *