Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

Scheduled Caste Development Authority : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक, बजट में 25 करोड़ की वृद्धि

Scheduled Caste Development Authority : जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जांजगीर-चांपा जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में बजट को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया कि प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि अब से प्राधिकरण की बैठकें हर वर्ष समय पर आयोजित होंगी और कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी।

Read More : CG NEWS : प्राथमिक शाला बोंडकापदर सलना में पालक शिक्षक मेगा बैठक और बच्चों द्वारा राखी निर्माण का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और गुरु घासीदास जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में सम्मान और समानता की भावना को सशक्त करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें गिरौधपुरी धाम के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये, अजा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सुविधा हेतु 50 लाख रुपये, हर साल अनुसूचित जाति वर्ग के 5 युवाओं को पायलट प्रशिक्षण सहायता, और जोड़ा जैतखंभ के निर्माण में लकड़ी के उपयोग की राशि शामिल है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटें बढ़ाकर 200 करने की जानकारी दी और सभी जिला मुख्यालयों में ‘नालंदा परिसर’ के निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों के वर्षों से लंबित रहने पर नाराजगी जताई और कहा कि कार्यों की राशि चाहे कम हो, लेकिन उनका सामाजिक महत्व बहुत बड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि जांजगीर-चांपा को बैठक स्थल के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि यह अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य हो रहा है और सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Read More : CG NEWS : प्राथमिक शाला बोंडकापदर सलना में पालक शिक्षक मेगा बैठक और बच्चों द्वारा राखी निर्माण का आयोजन

बैठक में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने कई मांगें रखीं, जैसे गिरौधपुरी में रोपवे निर्माण, मेले के दौरान बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, स्नान व ठहरने की व्यवस्था, जोड़ा जैतखंभ में लकड़ी का उपयोग, बाराडेरा धाम का सौंदर्यीकरण, और विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था। बैठक में प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र, बजट, स्वीकृत कार्यों की प्रगति और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री दयाल दास बघेल, लखन लाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक पुन्नूलाल मोहले समेत 17 जिलों के कलेक्टर, संभागीय आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 49 करोड़ रुपये से अधिक के विकास एवं हितग्राही मूलक कार्यों का अनुमोदन भी किया गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026: SRH को मिला नया कप्तान! कमिंस बाहर, ईशान किशन को मिला बड़ा मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL 2026 से पहले सनराइजर्स...

Related Articles

Popular Categories