निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्हें हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां बड़ी संख्या में फैंस उनके साथ फोटो लेने के लिए जमा हो गए।
अनंत अंबानी के बर्थडे में हुए शामिल
सलमान खान जामनगर अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा भी मौजूद थे।
फैन की हरकत से नाराज हुए भाईजान
एयरपोर्ट पर एक फैन ने फोटो खिंचवाने के दौरान सलमान खान के कंधे पर हाथ रख दिया। यह बात एक्टर को पसंद नहीं आई और वे थोड़े नाराज नजर आए। इसके तुरंत बाद सिक्योरिटी गार्ड ने उस फैन को वहां से हटा दिया।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान का गुस्सा साफ देखा जा सकता है, हालांकि उन्होंने खुद को कंट्रोल करते हुए बाद में एक बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए फोटो भी खिंचवाई।
Read more : CG CRIME : लोहे के एंगल से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने फैन की हरकत को गलत बताया, तो वहीं कुछ ने सलमान के गुस्से को जायज ठहराया। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे कोई भी कंधे पर हाथ नहीं रखता,” जबकि दूसरे ने कहा, “सलमान ने गुस्से को अच्छे से कंट्रोल किया।”











