Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भिलाई की साक्षी पांडे ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, PM मोदी ने किया फोन

भिलाई :  नई दिल्ली में 9 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 देश के युवाओं को विकास एजेंडे के केंद्र में लाने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ के भिलाई की साक्षी पांडे ने भाग लेकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। खास बात यह रही कि वह छत्तीसगढ़ से एकमात्र प्रतिभागी थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपना प्रस्ताव और प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

लाखों युवाओं में चयनित होकर पहुंचीं दिल्ली

माई भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने क्विज़, निबंध और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के जरिए हिस्सा लिया। इनमें से 3,000 प्रतिभागियों को नई दिल्ली आमंत्रित किया गया, जबकि केवल 25 युवाओं को प्रधानमंत्री के सामने 10 प्रमुख राष्ट्रीय विषयों पर अपने सुझाव रखने का मौका मिला।

इन विषयों में लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, महिला-नेतृत्व विकास, स्टार्टअप इकोसिस्टम, आत्मनिर्भर भारत, सतत एवं हरित विकास, स्मार्ट कृषि, सांस्कृतिक कूटनीति और भविष्य के कार्यबल की तैयारी जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे।

Read More : इंदौर जेल के नाम पर वायरल वीडियो का सच आया सामने, अजय देवगन की फिल्म सेट का था वीडियो

सतत और हरित विकसित भारत पर रखा दृष्टिकोण

साक्षी पांडे ने “बिल्डिंग सस्टेनेबल एंड ग्रीन विकसित भारत” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि इतने बड़े मंच पर बोलना शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लगा, लेकिन इस अवसर ने उनकी आवाज को राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर दी बधाई

प्रेजेंटेशन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं दोपहर करीब 1:30 बजे फोन पर बातचीत कर साक्षी के विचारों की सराहना की। उन्होंने महिला विकास और नवाचार से जुड़े सुझावों पर संतोष जताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी उपलब्धि

साक्षी की यह सफलता केवल भिलाई ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है। यह उपलब्धि दिखाती है कि सही मंच और मार्गदर्शन मिलने पर छोटे शहरों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories