Sagar Love Jihad Case : ‘लव जिहाद’ का चौकाने वाला मामला! मुस्लिम युवक पर दलित परिवार जिंदा जलाने का आरोप, 2 की दर्दनाक मौत

Rahul Goshwami
भोपाल में लव जिहाद का मामला

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। नरयावली थाना क्षेत्र के चंदामऊ गांव में एक दलित परिवार के कच्चे मकान में आग लगने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि परिवार की एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

5 दिसंबर की रात हुई दर्दनाक घटना
जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 दिसंबर की रात की है, जब दलित परिवार अपने घर में सो रहा था। अचानक मकान में आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चार बच्चों वाले इस परिवार में दो बेटों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : Bhedaghat Accident : शादी की सालगिरह पर पसरा मातम! भेड़ाघाट में महिला की नर्मदा में गिरने से दर्दनाक मौत

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो बदले की भावना से घर में आग लगा दी गई। परिजनों का दावा है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई आगजनी है। मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, सभी पहलुओं की पड़ताल
घटना की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। आग लगने के कारणों, आरोपों और परिस्थितियों की गहन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इलाके में तनाव, प्रशासन सतर्क
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज होती जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *