तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह के संबध में सिर काटकर प्रधानमंत्री के टेबल पर रखे जाने की धमकी देने के संबध में अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही की मांग करने पहुँचे भाजपा के युवा नेता गजेंद्र पाटिल अपने साथियों के साथ।
तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सदस्या एवं सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा बांग्लादेशी घुसपेठीयो के संबध मे चर्चा करते हुए संवैधानिक पद पर आसीन भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए उनका सिर काटकर प्रधानमंत्री के टेबल पर रखे जाने की धमकी दी गई है,उक्त कृत्य गंभीर प्रकृति का आपराधिक कृत्य है तथा सांसद जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए महुआ मोइत्रा द्वारा घोर आपत्तिजनक धमकी देते हुए मिडिया के सामने उक्त कृत्य कारित किया है।
जिसका प्रमाण सभी राष्ट्रीय चैनलो मे प्रसारण के माध्यम से प्रसारित होकर मिडिया में उपलब्ध है। महुआ मोइत्राजी के उक्त कृत्य के कारण देशभर सहित बुरहानपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ, सदस्य एवं नेताओं मे आक्रोश है जिसे लेकर शिकारपुरा थाना पहुँचे भाजपा के युवा नेता गजेंद्र पाटिल ने, और साथियों ने Fir की मांग करते हुए गिरफ्तारी की भी मांग की है आओर थाने में नारेबाजी भी की।











