ग्वालियर : ग्वालियर में लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने वाले एक मुख्य आरोपी और उसे पनाह देने वाले एक अन्य युवक का पुलिस ने जुलूस निकाला। यह घटनाक्रम इंदरगंज थाने से चंद कदमों के फासले पर हुआ।
READ MORE : Raipur News : चरस तस्करी में पकड़े गए 3 सौदागरों को 15-15 साल का कठोर कारावास, और डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना…
मामला 26 सितंबर की रात का है, जब अलंकार होटल के पास थोक किराना कारोबारी धर्मेंद्र गुप्ता को कट्टे की नोंक पर लूटने की कोशिश की गई थी। कारोबारी के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला था। लूट की यह पूरी कोशिश पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन उर्फ ऋतिक गुर्जर को पहले नाका चंद्रवदनी में उसे पनाह देने वाले धर्मेंद्र कुशवाह के घर तलाश किया। सुराग मिलने पर पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए ऋतिक गुर्जर को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
READ MORE : Navratri Special : नरसिंहपुर में विराजित हैं भोग और मोक्ष देने वाली मां त्रिपुर सुंदरी…
गिरफ्तारी के बाद, पुलिस दोनों आरोपियों को घटना का री-क्रिएशन (पुनर्निर्माण) करने के लिए वापस अलंकार होटल के पास लाई। इस दौरान, पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला और क्राइम सीन को समझा। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में डर पैदा करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।











