Wednesday, June 24, 2026
29.1 C
Raipur

Roadside Birthday Celebration : नशे में चूर होकर ब्रिज पर काट रहे थे केक, कोरबा के युवकों और बिलासपुर की युवती पर FIR

Roadside Birthday Celebration : बिलासपुर: न्यायधानी के सकरी थाना क्षेत्र में नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर बीच सड़क पर जन्मदिन मनाना चार रईसजादों को महंगा पड़ गया। रविवार की रात संबलपुर ओवरब्रिज पर कार खड़ी कर शराब पीते हुए केक काट रहे एक युवती और तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपी नशे की हालत में पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बीच सड़क पर हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।

सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि संबलपुर ओवरब्रिज के ऊपर कुछ लोग काले रंग की कार सड़क पर खड़ी कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ राजकिशोर नगर की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती अपने तीन दोस्तों—निहाल सांडिल्य (22), अतुल वर्मा (21) और प्रियांशु चौरासिया (19) के साथ निहाल का जन्मदिन मना रही थी। जाँच करने पर पता चला कि चारों ने शराब का सेवन कर रखा था और वे ब्रिज पर यातायात बाधित कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों में निहाल और अतुल कोरबा के गोकुल नगर के निवासी हैं, जबकि प्रियांशु नेहरू नगर का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से उनकी कार को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जन्मदिन के जश्न में इतने मशगूल थे कि उन्हें कानून और सुरक्षा का भी ख्याल नहीं रहा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में सड़कों पर अवरोध उत्पन्न करने और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएसपी निमितेष सिंह ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर यातायात प्रभावित करने या नशा कर उपद्रव करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बिलासपुर पुलिस अब इस तरह के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है और लगातार सड़कों पर गश्त बढ़ाकर ऐसे तत्वों पर नजर रख रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti:  मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories