Sunday, March 29, 2026
36.1 C
Raipur

Rewa : धनतेरस पर अमहिया पुलिस ने लौटाई खुशियां, लोगों को मिले लंबे समय से गुम मोबाइल फोन

रीवा। धनतेरस के पावन अवसर पर अमहिया पुलिस ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का सराहनीय कार्य किया है। थाना अमहिया की पुलिस ने शुक्रवार को 50 से अधिक गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। लंबे समय से अपने मोबाइल गुम हो जाने के बाद लोग उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन धनतेरस के दिन पुलिस ने उन्हें उनका फोन लौटाकर त्योहार की खुशियां दोगुनी कर दीं।

इस अवसर पर थाना परिसर में एक विशेष आयोजन किया गया, जहां गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को बुलाकर सौंपे गए। पुलिस की इस पहल से उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा। फोन मिलते ही कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया।

Read More : IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में भारत का वनडे रिकॉर्ड कमजोर, लेकिन सीरीज जीतकर बराबरी की कोशिश में टीम इंडिया

थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि इन मोबाइलों में अधिकतर ऐसे फोन शामिल थे जो लंबे समय से बंद पड़े थे और उन्हें ट्रेस करने में साइबर सेल को काफी मुश्किलें आ रही थीं। लेकिन जैसे ही कुछ फोन ऑन हुए, साइबर सेल ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ट्रैक किया। लोकेशन मिलने पर अमहिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद किए और सत्यापन उपरांत वास्तविक मालिकों को लौटा दिए।

उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में भी ऐसे और गुम मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए जाएंगे। अमहिया पुलिस का उद्देश्य न सिर्फ अपराध नियंत्रण बल्कि आम नागरिकों का विश्वास और सहयोग बढ़ाना भी है।

Read More : CG NEWS: पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, क्षेत्र में उत्सव का माहौल

धनतेरस के दिन आयोजित इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि नागरिकों की खुशियों की भी संरक्षक है। गुम हुए फोन वापस पाकर लोग जहां प्रसन्न नजर आए, वहीं उन्होंने अमहिया पुलिस और साइबर सेल की सराहना करते हुए कहा कि यह धनतेरस उनके लिए यादगार बन गया।

शिवा अग्रवाल, थाना प्रभारी अमहिया
“गुम हुए मोबाइलों में कई फोन ऐसे थे जो महीनों से बंद थे। जैसे ही वे ऑन हुए, साइबर टीम ने उन्हें ट्रेस किया और पुलिस ने बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। लोगों के चेहरों पर मुस्कान देख हमें भी खुशी हुई।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories