Friday, March 27, 2026
29.2 C
Raipur

Richai Industrial Area Crime : रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया में दहशत: फैक्ट्री से घर लौट रही 19 वर्षीय युवती पर कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर मौत

Richai Industrial Area Crime : जबलपुर | रिछाई संवाददाता संस्कारधानी के औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में गुरुवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक 19 वर्षीय युवती, रिचा रजक, की उसके ही पूर्व मंगेतर साहिल रजक ने सरेराह निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

काम से लौट रही थी रिचा, रास्ते में बिछाया था मौत का जाल

पुलिस के अनुसार, रिचा रजक रिछाई स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। गुरुवार शाम वह अपनी शिफ्ट खत्म कर घर लौट रही थी। तभी पहले से घात लगाकर बैठे साहिल और उसके साथी ने उसे रास्ते में रोका। इससे पहले कि रिचा कुछ समझ पाती, साहिल ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रिचा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रंजिश की वजह: टूटा हुआ रिश्ता

जांच में खुलासा हुआ है कि रिचा और साहिल की सगाई हुई थी, लेकिन कुछ समय पहले रिचा के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया था। आरोपी साहिल इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और बदले की आग में जल रहा था। वह पिछले कई दिनों से रिचा की रेकी (निगरानी) कर रहा था।

पुलिस की कार्रवाई और जन-आक्रोश

वारदात के बाद रिछाई क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गुस्साए नागरिकों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories