US Ban On 6 Indian Petroleum Companies : ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का शिकंजा, ट्रंप ने भारत की 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर लगाया बैन…

Parivesh
US Ban On 6 Indian Petroleum Companies

नई दिल्ली। US Ban On 6 Indian Petroleum Companies : अमेरिका ने भारत को व्यापारिक मोर्चे पर एक और बड़ा झटका दिया है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल व्यापार करने के आरोप में भारत की 6 बड़ी कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कार्रवाई अमेरिका के कार्यकारी आदेश (Executive Order) 13846 के तहत की गई है, जो ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्ती से लागू होता है।

US Ban On 6 Indian Petroleum Companies : भारत के लिए दोहरा झटका, 12 घंटे में दूसरी सख्ती

इस प्रतिबंध से पहले ट्रंप प्रशासन ने भारत से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उसके महज 12 घंटे के भीतर इन 6 भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों पर बैन की घोषणा कर दी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अमेरिका की ओर से ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें भारत की कंपनियों को कठघरे में खड़ा किया गया है।

किन कंपनियों पर लगा है प्रतिबंध?

बैन की गई कंपनियों में Alchemical Solutions Pvt. Ltd., Global Industrial Chemicals Ltd., Jupiter Dye Chem Pvt. Ltd., Kanchan Polymers, और दो अन्य प्रमुख कंपनियों के नाम शामिल हैं। इन कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खरीद-फरोख्त में जानबूझकर भागीदारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, Kanchan Polymers ने 1.3 मिलियन डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल्स का व्यापार किया है, वहीं Alchemical Solutions पर 84 मिलियन डॉलर के लेनदेन का आरोप है।

अमेरिका का स्पष्ट संदेश: ईरान के साथ व्यापार पर नहीं चलेगी ढील

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में साफ किया है कि ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को कमजोर करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारत की इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका ने यह संदेश दिया है कि ईरान के ऊर्जा सेक्टर से जुड़ी किसी भी गतिविधि में भागीदारी करने पर कोई भी देश और कंपनी बख्शे नहीं जाएंगे।

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर पड़ेगा असर?

भारत की इन कंपनियों पर लगे बैन से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में नया तनाव पैदा हो सकता है। अमेरिका द्वारा लगातार टैरिफ और बैन जैसे कदम उठाए जाने से भारत की कारोबारी रणनीति पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *