MP News : रीवा: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और हाल ही में रीवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीएसपी रितु के नेतृत्व में विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरहटा थाना क्षेत्र में छापेमारी की।
पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 238 कप ऑनरेक्स नशीली सिरप बरामद हुए। आरोपी राहुल परोहा और दीपक यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी नशीली सिरप की यह खेप तस्करी के लिए ले जा रहे थे। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, ताकि रीवा में नशे की आपूर्ति को पूरी तरह रोका जा सके।
यह कार्रवाई रीवा पुलिस की सख्त नशा विरोधी नीति का हिस्सा है और आगामी दिनों में और भी अभियान चलाए जाने की संभावना है।













