rewa news : विकास बघेल, रीवा : रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 स्थित अल्लाहरखा मस्जिद में वक्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए मस्जिद के अध्यक्ष अनवर उल हक पर अब पूर्व में मस्जिद के केयरटेकर रह चुके गुल मोहम्मद ने पलटवार करते हुए बड़े खुलासे किये हैं रविवार को मस्जिद के केयरटेकर रह चुके गुल मोहम्मद ने आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान वर्तमान मस्जिद अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों की नजर मस्जिद की बेस्ट कीमती दान में आई भूमि पर है वह और उनके परिवार के सदस्यों के नाम शहर की बेश कीमती जमीन है।
rewa news : फिर भी उन्होंने शासन प्रशासन को गलत जानकारी देकर स्वयं का और पूरे परिवार का नाम बीपीएल सूची में दर्ज करवा लिया जिसकी शिकायत उनके द्वारा निगम में की गई तब निगम अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू की और अति गरीबी रेखा सूची में जुड़े हुए वर्तमान मस्जिद अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों के नाम काटना शुरू किया।
rewa news : जिससे रंजिश रखते हुए मस्जिद के अध्यक्ष अनवर उल हक ने उन उन पर मस्जिद के पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं जबकि वास्तविकता यह है कि मस्जिद से होने वाले आए और व्यय का पूरा लेखा जोखा उनके पास मौजूद है जिसे वह आवाम के सामने रख चुके हैं अगर मस्जिद के पैसे में उन्होंने गबन किया हैं तो वक्फ उन पर धारा 64 की कार्रवाई क्यों नहीं करता, मस्जिद अध्यक्ष और उनके रिश्तेदारों द्वारा लगाए गए तमाम आरोप बे बुनियाद है।











