rewa news : रीवा : शहर की व्यस्ततम कहे जाने वाले साई मंदिर मार्केट चौराहे पर शनिवार की शाम नशे में चूर एक चालक ने तीव्र रफ्तार कार से कहर बरपाते हुए पहले एक इंडिगो कार को ठोकर मारी उसके बाद रेवा ज्वेलर्स के बाहर खड़ी एक बाइक सहित तीन अन्य बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है तीव्र रफ्तार कार द्वारा बरपाए गए.
rewa news : इस कहर में जहां एक बाइक सवार के दोनों पैर टूट गए वहीं दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है स्थानीय लोगों की माने तो कार चालक नशे में चूर था और मार्केट में कार की रफ्तार 60 से ज्यादा थी अगर तीव्र रफ्तार कार पहले इंडिगो कार से नहीं टकराती तो शायद मंदिर के बाहर रहने वाले कई भिखारी सहित बाजार आ जा रहे कई लोगों की मौत हो जाती मामले के संबंध में दुर्घटनाग्रस्त हुई.
rewa news : इंडिगो कार में सवार देवाशीष अवस्थी ने बताया कि एक तीव्र रफ्तार आ रही स्विफ्ट कार ने पहले उनकी गाड़ी को पीछे से ठोकर मारी जिससे उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए उसके बाद कार ने लगभग तीन-चार बाइकों को अपना निशाना बनाया जिससे दो लोगों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है जबकि घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस ने दुर्घटना कार्य करने वाली स्विफ्ट कर सहित उसके चालक को अपने कब्जे में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.











