Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News: रीवा में स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मेलन शहीदों के वंशजों का...

Rewa News: रीवा में स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मेलन शहीदों के वंशजों का सम्मान, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया बड़ा ऐलान

Rewa News: रीवा। शहर के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा भव्य स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वर्ष 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के अमर शहीदों के वंशजों का सम्मान किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर सरकार को मांग-पत्र भी सौंपा गया।

राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Rewa News: सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज वंदन, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Rewa District Hospital: रीवा जिला अस्पताल को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया कई नई इकाइयों का लोकार्पण

शहीदों के वंशजों का किया सम्मान

Rewa News: कार्यक्रम में 1857 की क्रांति के अमर शहीदों के परिवारों और वंशजों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरकार को सौंपा गया मांग-पत्र

Rewa News: सम्मेलन के दौरान संगठन की ओर से उप मुख्यमंत्री को एक अधिकार-पत्र सौंपा गया। इसमें स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए पेंशन व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण, पहचान पत्र जारी करने, स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन के निर्माण, सरकारी समितियों में प्रतिनिधित्व देने तथा शहीदों के नाम पर सड़क, विद्यालय और स्मारकों के निर्माण जैसी कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं।

उप मुख्यमंत्री ने दिए सकारात्मक आश्वासन

Rewa News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अमूल्य है और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की सभी मांगों पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

Rewa Free Hearse Service: रीवा में निःशुल्क शव वाहन सेवा की खुली पोल, चार एंबुलेंस होने के बावजूद छह घंटे तक भटकते रहे परिजन; व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रीवा में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी सदन

Rewa News: कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि **रीवा में स्वतंत्रता सेनानी सदन** का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही **रतहरा तालाब** को स्वतंत्रता संग्राम स्मृति उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां जिले के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की पट्टिकाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को देश के वीर सपूतों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी।सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here