Monday, March 30, 2026
27.7 C
Raipur

M.P Crime : रीवा में बकाया पैसे मांगना पड़ा भारी: डेयरी संचालक और भाई पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

रीवा: रीवा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दूध के बकाया पैसे मांगना एक डेयरी संचालक को भारी पड़ गया। मामूली लेन-देन का विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने डेयरी संचालक और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हमला

यह पूरा मामला रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मछरिहा गेट के पास का बताया जा रहा है। पीड़ित विजय यादव, जो ‘गोकुल डेयरी’ के नाम से दूध का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि उनके ग्राहक राजा द्विवेदी पर लंबे समय से दूध के पैसे बकाया थे।

फोन कॉल से शुरू हुआ विवाद

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने फोन कर बकाया राशि का हिसाब करने की बात कही, तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोपहर करीब 12:30 बजे, आरोपी राजा द्विवेदी अपने भतीजे शिवम द्विवेदी और अन्य साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचा।

Read More : इंदौर में भयंकर एक्सीडेंट! ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत 3 की मौत

लोहे के कड़े और लात-घूंसे से हमला

आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक हमला कर दिया। लोहे के कड़े, लात-घूंसे और हाथों से की गई मारपीट में विजय यादव के सिर और ललाट पर गंभीर चोटें आईं। जब उनके भाई संजय यादव बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

जान से मारने की धमकी

हमलावर जाते-जाते दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित विजय यादव का कहना है कि उन्होंने केवल अपने मेहनत की कमाई मांगी थी, लेकिन इसके बदले उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ा।

वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories