रीवा: पूरे देश में आज से लागू हुए जीएसटी रिफॉर्म को लेकर रीवा में उत्साह का माहौल देखा गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और इस सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया।
इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रीवा के विभिन्न दुकानों और बाजारों में जाकर व्यापारियों तथा आम लोगों से मुलाकात की और उन्हें जीएसटी रिफॉर्म के लाभ समझाए। उप मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि जीएसटी दरों में कमी से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और कर प्रणाली भी आसान और पारदर्शी होगी।
व्यापारियों ने भी इस सुधार पर अपनी संतुष्टि जताई और उम्मीद व्यक्त की कि इससे टैक्स प्रक्रिया सरल होगी तथा छोटे व्यापारियों को विशेष राहत मिलेगी।













