Thursday, April 2, 2026
27.9 C
Raipur

CG News : रिवाइज्ड पेंशन के लिए अब भी इंतजार, महाप्रबंधक के बयान से भड़के मजदूर नेता, कहा…

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र की बरौद कालरी के सेवानिवृत्त कर्मचारी तीन वर्षों से रिवाइज्ड पेंशन की राह देख रहे हैं। मगर अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसी बीच महाप्रबंधक अनिरुद्ध सिंह के गैर-जिम्मेदाराना बयान ने रिटायर्ड कर्मचारियों और मजदूर नेताओं का गुस्सा और भड़का दिया है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले इंटक और एटक के प्रतिनिधि गनपत चौहान और आलम खान ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर लंबित पेंशन प्रकरण पर ठोस कार्रवाई की मांग की थी। मगर उन्हें आश्वासन देने की बजाय यह कहा गया— “जाइए, आंदोलन करिए, रिवाइज्ड पेंशन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।”

Read News : BIG Breaking : रायपुर एक्सप्रेस-वे पर मिले लावारिस बैग, पुलिस अलर्ट

इस बयान से आहत मजदूर नेताओं ने 15 दिनों की मोहलत देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

तीन साल से अधर में अटकी फाइलें

बरौद कालरी से वर्ष 2021 से 2023 के बीच सेवानिवृत्त हुए 20 कर्मचारियों का रिवाइज्ड पेंशन प्रकरण अब भी निपटारा नहीं हो सका है। पांच माह से कोल माइंस प्रोविडेंट फंड संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर और एसईसीएल प्रबंधन के बीच पत्राचार जारी है, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया।

पेंशन का इंतजार करते-करते अब तक तीन रिटायर्ड कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जबकि शेष सदस्य आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

“सेवा दी, पर मिला उपेक्षा का पुरस्कार”

सेवानिवृत्त कर्मचारी बताते हैं कि उन्होंने बरौद कालरी की खुली खदान परियोजना में इंजीनियर, फोरमेन, ऑपरेटर और लिपिक के रूप में कठिन परिस्थितियों में काम किया। परंतु अब सेवा निवृत्ति के बाद उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

Read News : Tikamgarh : नगर पालिका का अनोखा बदला, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत करने पर घर के सामने फेंका कचरा

प्रभावित कर्मचारियों की सूची

रिवाइज्ड पेंशन के लिए जिन 20 सदस्यों के प्रकरण लंबित हैं, उनमें तिपन्ना कृष्णा, ए.के. अग्रवाल, विनोद कुमार सारथी, रथराम बीपी, मोहरलाल देहरी, स्व. अंजोर सिंह, बच्छराम, मोहम्मद आलम, शिवलाल साहू, राजकुमार, नितेश चंद्रवंशी, गनपतलाल चौहान, स्व. समयलाल, हंसराज, स्व. सालिकराम कुजुर, मुकेश कुमार मोदी, गणेशराम, तेरस राम साहू, जगितराम और भरतलाल शामिल हैं।

मजदूर नेताओं का कहना है कि यह “कोयला कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ अन्याय” है और अब न्याय की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ी जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories