Reva Crime : रीवा : रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय किशोर अर्पित विश्वकर्मा का शव आज सुबह उसके गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया। शव पत्थर से बंधा हुआ था, जिससे मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है।
Reva Crime : अर्पित पिछले 5 दिनों से लापता था। परिजनों ने कल ही पुलिस की कथित लापरवाही के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सगरा थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।













