Reva Crime : रीवा : शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार आ रही गोली चालन की घटनाओं के बाद अब एक और युवक का सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हुआ है मिस्टर_ जगमोहन_ शुक्ला नाम की आईडी से पोस्ट किए गए इस वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक किस तरह अवैध हथियार लेकर उसका प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है हालांकि युवक ने यह वीडियो कब अपलोड किया अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन वीडियो अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
Reva Crime : पूरे मामले के संज्ञान में आने के बाद रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि लगातार पुलिस का साइबर सेल सोशल मीडिया में इस तरह अपलोड किये जा रहे वीडियो पर निगाह बनाए हुए हैं जो भी सोशल मीडिया में इस तरह के वीडियो या फोटो अपलोड किए जाते हैं
Reva Crime पुलिस उसे मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करती है पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति से हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले की भी जानकारी जुटाइ जाती है हाल फिलहाल में पुलिस ने दो ऐसे स्पॉट चिन्हित किए हैं जहां से लगातार अवैध हथियार जिले में आ रहे हैं इसमें से एक तो इंदौर का आसपास का क्षेत्र है और दूसरा छतरपुर जिले से जुड़े हुए कुछ इलाके हैं जल्द ही पुलिस हथियार तस्करों के विरुद्ध बड़ी और सख्त कार्रवाई करेगी।











