Wednesday, March 25, 2026
29.1 C
Raipur

Religious Conversion Pressure MP : बड़वानी में तांत्रिक झांसा देकर लाखों की ठगी: आरोपी आसिफ शेख पर धर्मांतरण और धमकी का केस दर्ज

Religious Conversion Pressure MP : बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक को तांत्रिक शक्तियों और धन-वर्षा का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और मना करने पर उसके परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

धन-वर्षा का लालच और 4 लाख की ठगी

कोतवाली पुलिस के अनुसार, पाटी नाका निवासी पीड़ित की मुलाकात आसिफ शेख नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को तांत्रिक क्रियाओं और काले जादू का माहिर बताया। उसने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि वह तांत्रिक अनुष्ठान के जरिए उसके घर में धन-वर्षा करवा देगा और सारी परेशानियां दूर कर देगा।

आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 4 लाख रुपये (नकद और ऑनलाइन) उसे सौंप दिए।आरोपी ने कुछ वस्तुएं कपड़े में बांधकर घर में रखवाईं और बाद में उन्हें नर्मदा नदी में बहाने का नाटक करवाया।

इस्लाम स्वीकारने का दबाव और धमकी

रुपये ऐंठने के बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया। शिकायत के मुताबिक, आसिफ शेख ने पीड़ित पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। आरोपी व्हाट्सएप पर धार्मिक आयतें भेजता था और पीड़ित को सुबह उठकर उन्हें पढ़ने के लिए मजबूर करता था।  जब पीड़ित ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया और अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी और अभद्र गालियां दीं।

पुलिस की कार्रवाई: कई धाराओं में केस दर्ज

पीड़ित की शिकायत और गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी आसिफ शेख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

“प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तांत्रिक झांसा, आर्थिक लेनदेन, धमकी और धर्मांतरण जैसे सभी गंभीर पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” — बलजीत सिंह बिसेन, थाना प्रभारी, शहर कोतवाली, बड़वानी

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह के झांसे में शहर के अन्य लोगों को भी फँसाया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories