Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Ramnagar Shiva Temple : रामनगर शिव मंदिर में चोरी, आरोपी सीसीटीवी में...

Ramnagar Shiva Temple : रामनगर शिव मंदिर में चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ramnagar Shiva Temple : इंदौर। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर के शिव मंदिर में सोमवार रात श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया। एक युवक दर्शन के बहाने मंदिर में गया और कुछ ही देर बाद दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए चोरी कर लिए। पूरी वारदात मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मंदिर के पुजारी गणेश कालदाते ने बताया कि जब उन्होंने शाम को मंदिर पहुंचकर देखा तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ था। तुरंत मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में आरोपी पहले दर्शन के बहाने मंदिर में आता है और थोड़ी देर बाद बाहर निकलता है। कुछ मिनट बाद वह वापस लौटता है और सीधे दानपेटी के पास जाकर ताला तोड़ता है और पैसे निकाल लेता है। चोरी के बाद आरोपी बिल्कुल आराम से मंदिर से बाहर निकल गया, मानो कुछ हुआ ही न हो।

Ramnagar Shiva Temple :
सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान राजीव, पुत्र रामरतन चौहान, निवासी मेघदूत नगर के रूप में की। विजयनगर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह घटना मंदिर की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता पैदा कर रही है, पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी को और कड़ा किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here