Ramayana : रामायण का पहला लुक आया सामने, रणबीर बने भगवान राम – यश निभाएंगे रावण का किरदार

मुंबई। Ramayana : रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक आखिरकार मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इंट्रोडक्शन वीडियो में भगवान राम और रावण की टकराव भरी झलक दिखाई गई है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है। जंगल के दृश्य में धनुष चलाते रणबीर कपूर का दिव्य अवतार दिखाई देता है, जबकि रावण के रूप में यश की आंखों की झलक ही फैंस के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी रही।

Ramayana : फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। साथ ही सनी देओल बजरंगबली हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में दिखाई देंगी। काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई की भूमिका निभा रही हैं।

मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी – पहला भाग 2026 में जबकि दूसरा भाग 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। रामायण अब तक की सबसे भव्य पौराणिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसमें विजुअल इफेक्ट्स से लेकर स्टारकास्ट तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है। दर्शकों को इस महान गाथा की नई प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories