Rajnandgaon News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बेलरगोंदी में पदस्थ व्याख्याता सुंदरलाल चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी नीलम चतुर्वेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी आए दिन शराब के नशे में धुत होकर घर में हंगामा करती है, गाली-गलौज करती है और शारीरिक उत्पीड़न तक करती है।
Rajnandgaon News : व्याख्याता का कहना है कि लगातार हो रहे इन झगड़ों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है और अब उनका पारिवारिक जीवन संकट में है।उन्होंने ने शासन-प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें और उनके बच्चों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि पत्नी के लगातार उत्पीड़न और मारपीट पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा परिवार का जीवन संकट में पड़ सकता है।











