Rajnandgaon News : मधुमक्खियों का जानलेवा हमला : खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत, दो घायल…

0
126
Rajnandgaon News
Rajnandgaon News

 Rajnandgaon News : राजनांदगांव। जिले के बजरंग नवागाँव में शनिवार दोपहर खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं।

READ MORE : Health Tips : जानलेवा हो सकता है कफ सिरप! एम्स के विशेषज्ञ बोले- बिना डॉक्टर की सलाह 5 साल तक के बच्चों को न दें दवा

 Rajnandgaon News : ऐसे हुआ हमला

यह घटना शनिवार दोपहर की है, जब नवागाँव निवासी शिवकुमार यदू और सुशीला बाई देवांगन सहित कुछ अन्य ग्रामीण खेत पर काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि खेत के पास मौजूद पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से अचानक सैकड़ों मधुमक्खियां निकलीं और सीधे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने तुरंत घायलों को शहर के पेण्ड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान शिवकुमार यदू और सुशीला बाई देवांगन की मौत हो गई।

दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हमले में हर्ष यदु और पार्वती बाई साहू भी घायल हुए हैं, जिन्हें फिलहाल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

READ MORE : Indore Crime : पारिवारिक विवाद में ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

डॉक्टर ने बताया मौत का कारण

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. पवन जेठानी ने इस तरह की मौत के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी के काटने से शरीर में एलर्जी रिएक्शन (Anaphylaxis) होता है, और इसका प्रभाव मधुमक्खियों की संख्या पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि जहर श्वसन तंत्र और हृदय की धड़कन पर विपरीत प्रभाव डालता है, जिसके चलते कई बार तत्काल मौत हो जाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here