Thursday, February 19, 2026
29.1 C
Raipur

Raipur Water Supply : रायपुर के इन 2 वार्डो में आज नहीं आएगा पानी….

Raipur Water Supply : रायपुर। राजधानी के अवंतिविहार ओवरहेड टैंक में शुक्रवार सुबह से शुरू हुए बड़े मेंटेनेंस ऑपरेशन का असर आज सीधा दो वार्डों पर पड़ेगा। नगर निगम जोन-9 के महर्षि वाल्मिकी वार्ड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में आज पूरे दिन जल आपूर्ति बाधित रहेगी। वजह—पुराने सिंगल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व की जगह नए डबल वाल्व सिस्टम की इंस्टॉलेशन।

Raipur Water Supply : जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि अवंतिविहार टंकी में अभी सिर्फ एक ही वाल्व लगा हुआ है। ऐसे में हर बार वाल्व फेल होने पर पूरी टंकी खाली करनी पड़ती है और लाखों लीटर पानी सीधे सड़क पर बह जाता है। इस नुकसान को रोकने के लिए अब टंकी को डबल-वॉल्व सिस्टम में बदला जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर सप्लाई बंद किए बिना रिपेयर किया जा सके।

READ MORE : Raipur Rape Case : FB पर दोस्ती कर 23 साल की युवती से फूड अफसर ने किया रेप; अश्लील फोटो से ब्लैकमेल और…….

काम के चलते पानी का भराव रोक दिया गया है, जिसके कारण आज दोनों वार्डों में सप्लाई नहीं होगी। विभाग का दावा है कि काम पूरा होते ही शनिवार सुबह से दोनों वार्डों में जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

फिलहाल रायपुर नगर निगम की 43 टंकियों में से केवल 5 में ही डबल वाल्व सिस्टम है। बाकी 39 टंकियों में सिंगल वाल्व होने से हर बार मेंटेनेंस में पानी की बर्बादी तय रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए जल विभाग ने सभी टंकियों में डबल वाल्व लगाने का 2 करोड़ का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है, जिसकी मंजूरी का इंतजार है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds